इमाम हुसैन की मोहब्बत हमें एक करती है

अर्बईन में इराक़ी अवाम की दानशीलता और मेहमाननवाज़ी, एकता के स्तंभों और रेज़िस्टेंस मोर्चे की अखंडता को ज़्यादा मज़बूत बनाती है।

जल्द ही इराक़ की उदार क़ौम और उस के मोहब्बत करने वाले क़बीलों की आग़ोश, अर्बईन के ज़ायरों के लिए ख़ुल जाएगी, जिनमें ईरान के शहीद आक़ा की तरफ़ से बड़ी तादाद में ज़ियारत करने वाले भी होंगे। ये सब इस शानदार शवयात्रा और इस महान हस्ती की यादों के साथ होगा जो बरसों से पाकीज़ा स्थलों की ज़ियारत करने की कामना, अपने दिल में बसाए हुए थे। इस मौक़े परइमाम हुसैन की मोहब्बत हमें एक करती है’ का हक़ीक़त से भरा नारा एक बार फिर सबके सामने नुमायां होगा।  

आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई

17 जुलाई 2026

 

05/08/2026

icon cover video